नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- POCO ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि वह 23 अप्रैल को अपने नए C-सीरीज के स्मार्टफोन POCO C81 और POCO C81X को भारत में लॉन्च करेगी। ये दोनों फोन पिछले साल आए POCO C71 के अपग्रेड के तौर पर पेश किए जाएंगे। लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स से साफ है कि POCO इस बार बजट सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है जो दो दिन आराम से चल सकती है। इसके अलावा बड़ा डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स हैं। POCO C81 और POCO C81X को भारत में 23 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि ये स्मार्टफोन Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। The warmup is over. It's time for the main innings India's Next-Gen All-Rounder is ready to take ...