नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- नया लैपटॉप खरीदने का प्लान है, तो रुक जाइए। अब आप अपने पुराने लैपटॉप या डेस्कटॉप को ही पावरफुल PC में कन्वर्ट कर सकते हैं, वो भी केवल 5 मिनट में। Jio ग्राहकों को यह शानदार सुविधा दे रहा है। अगर आपका पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप स्लो हो गया है तो अब आपको नया सिस्टम खरीदने की जरूरत शायद नहीं पड़ेगी। दरअसल, रिलायंस जियो की JioPC सर्विस आपके पुराने कम्प्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगी। यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे, वह भी बिना कोई नया हार्डवेयर खरीदे। अच्छी बात यह है कि इसका खर्च 1,000 रुपये आएगा। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...इस सर्विस को कोई भी यूजर ले सकता है JioPC की सर्विस, एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। य...