नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- टाटा मोटर्स की जड़ें देश के बाहर भी मजबूत हैं। खासकर, साउथ अफ्रीकी बाजार में कंपनी अपना पूरा दम-खम दिखा रहा है। अब कंपनी ने यहां के बाजार में अपनी मोस्ट सेलिंग पंच SUV का नया मॉडल भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 189,900 साउथ अफ्रीका रैंड तय की है, जो भार के हिसाब से करीब 10.86 लाख रुपए हो जाती है। बता दें कि भारत में पंच की शुरुआती कीमत 5.74 लाख रुपए है। यानी ये साउथ अफ्रीकी बाजार में करीब 5.12 लाख महंगी है। कंपनी ने पंच को तीन वैरिएंट प्योर+, एडवेंचर और अकम्प्लिश्ड+ S में लॉन्च किया है। इसे दो पेट्रोल इंजन में खरीद पाएंगे, लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि नई पंच के साथ पुरानी पंच की बिक्री भी जारी रहेगी। पुराने पंच की कीमत भी R224,900 से शुरू होती है। न्यू पंच के तीनों ...