नई दिल्ली, मार्च 14 -- फेरारी ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप 849 टेस्टारोसा (849 Testarossa) कार को लॉन्च कर दिया है। सितंबर 2025 में दुनियाभर में पेश की गई टेस्टारोसा, पुरानी SF90 स्ट्राडाले (Stradale) को रिप्लेस करेगी।फेरारी ने अपनी इस नई कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपए रखी है। यह कीमत बिना किसी एक्स्ट्रा ऑप्शन के है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। जबकि डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही (H2) में शुरू होने की उम्मीद है। 849 टेस्टारोसा का लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो (Lamborghini Revuelto) से सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस कार का नाम फेरारी की मशहूर "टेस्ला रोसा" विरासत से लिया गया है। यह शब्द पहली बार 1956 में फेरारी 500 TR के साथ इस्तेमाल किया गया था। यह नाम फेरारी के हाई-परफॉर्मेंस रेसिंग इंजनों पर लगे खास रेड कलर के...