नई दिल्ली, मार्च 17 -- भारत की सड़कों पर एक बार फिर धमाकेदार SUV की वापसी हो गई है। जी हां, लंबे इंतजार के बाद नई जेनरेशन रेनो डस्टर (Renault Duster) ने एंट्री की है और आते ही इस मिड-साइज SUV ने सेगमेंट में हलचल मचा दी है। कभी लोगों की पहली पसंद रही डस्टर अब नए डिजाइन, नए फीचर्स और दमदार इंजन के साथ वापस आई है, जो सीधे क्रेटा (Creta), सेल्टोस (Seltos) और अन्य SUV को टक्कर देने वाली है। नई डस्टर की कीमत 10.49 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। हालांकि, 31 मार्च 2026 से पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को ये एसयूवी Rs.10.29 लाख (R-Pass बुकिंग- 31 मार्च से पहले) में भी मिल सकती है। इसकी बुकिंग पहले ही Rs.21,000 में शुरू हो चुकी है और पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी, यानी अगर आप SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके ल...