Rs.10 हजार से भी अब कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश, सेबी ने छोटे निवेशकों को दिया तोहफा
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- भारतीय शेयर बाजार नियामक सेबी ने छोटे यानी रिटेल निवेशकों के लिए बॉन्ड मार्केट की राह आसान कर दी है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बताया कि कॉरपोरेट बॉन्ड को आम निवेशकों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही बॉन्ड में निवेश की न्यूनतम रकम घटाकर Rs.10,000 कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब छोटे निवेशक भी शेयर बाजार के अलावा बॉन्ड में कम रकम से निवेश कर सकते हैं। बता दें कि कॉरपोरेट बॉन्ड में अब तक कम से कम एक लाख रुपये से ही निवेश किया जाता था।क्या है सेबी का प्लान? भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट में निवेशक आमतौर पर सिक्योरिटीज को मैच्योरिटी तक अपने पास रखते हैं। इससे बॉन्ड की खरीद-बिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.