नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Wobble Smart TV Launched in India: घर में सिनेमा हॉल जैसा मजा लेने के लिए बड़ा Smart TV खरीदने का प्लान है लेकिन बजट टाइट है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडकल टेक्नोलॉजीज के भारतीय होमग्रोन ब्रांड Wobble ने भारत में अपने लेटेस्ट X और K-सीरीज स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। वोबल X-सीरीज को गेमिंग-फोकस्ड टीवी लाइनअप के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें 55-इंच तक का अल्ट्रा QLED डिस्प्ले है। यह DynamIQ डुअल प्रोसेसर और 80W स्पीकर्स के साथ आता है। वहीं, वोबल K-सीरीज 65-इंच तक के डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें गूगल टीवी प्लेटफॉर्म और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत और इन टीवी में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं..इतनी है अलग-अलग मॉडल की शुरुआती कीमत भारत में वोबल X-सीरीज की कीमत 23,999 रुपये से श...