नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- आजकल बाजार में बेहद पतले और स्लिम बेजल वाले स्मार्ट टीवी आ रहे हैं, जिनकी पिक्चर क्वालिटी तो शानदार होती है, लेकिन पतले डिजाइन की वजह से उनमें लगे इन-बिल्ट स्पीकर्स उतनी दमदार आवाज नहीं दे पाते। ऐसे में मूवी के धमाकेदार एक्शन सीन हों, क्रिकेट स्टेडियम का शोर हो या फिर वीकेंड पर दोस्तों के साथ म्यूजिक पार्टी-असली मजा तब तक अधूरा रहता है जब तक टीवी के साथ एक पावरफुल साउंड सिस्टम न जुड़ा हो। अगर आप भी अपने लिविंग रूम को बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एक असली मिनी सिनेमा हॉल में बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस समय बजट से लेकर मिड-रेंज तक के कई शानदार Dolby Atmos साउंडबार भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। महज Rs.10,000 की शुरुआती रेंज में आने वाले ये साउंडबार हेवी सबवूफर, सराउंड सैट...