नई दिल्ली, मार्च 15 -- Reliance Communications Share: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की है। इसमें अदालत के 15 फरवरी के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को दिया गया स्पेक्ट्रम कॉरपोरेट संपत्ति नहीं माना जा सकता और इसलिए इसे दिवालिया प्रक्रिया के तहत बेचा या पुनर्गठित नहीं किया जा सकता। इस मामले को लेकर अब एक बार फिर कानूनी बहस तेज हो गई है। बता दें कि आरकॉम के शेयर कल सोमवार को फोकस में रह सकते हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1.01 रुपये पर बंद हुए थे। इसमें 4 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी थी। पिछले पांच दिन में यह शेयर 21 पर्सेंट तक चढ़ गया है।क्या है डिटेल आरकॉम के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल अनीश निरंजन नानावती ने 11 मार्च को दाखिल याचिक...