पटना, मार्च 16 -- बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मतदान के बाद हुई मतगणना में एनडीए पांचों सीटें जीतने में सफल रही।जबकि महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा। पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला काफी रोचक रहा, जहां वोटों की रिकाउंटिंग तक करानी पड़ी। मतदान के दौरान एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरी ओर महागठबंधन के चार विधायक वोट डालने के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे। इनमें कांग्रेस के तीन विधायक और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का एक विधायक शामिल है। इन विधायकों के मतदान में शामिल न होने का सीधा असर चुनाव परिणाम पर पड़ा। मतगणना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पांचवीं सीट पर वोटों की दोबारा गिनती कराई गई थी। हालांकि इसके बावजूद महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.