नई दिल्ली, जून 29 -- RRB Section Controller Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में 119 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल 15 जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावित तारीख के साथ घोषित की गई है, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तय की गई है। आइए विस्तार से इस भर्ती के बारे में जानते हैं.कितनी मिलेगी सैलरी इस भर्ती में कुल 119 रिक्तियां हैं। चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत नौकरी मिलेगी। शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मकान किराया भत्ता और रेलवे के अन्...