नई दिल्ली, फरवरी 3 -- RRB Section Controller City Intimation Slip 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए 'एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप' आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 368 रिक्त पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं, वे अब यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को आयोजित की जाएगी।परीक्षा का पूरा शेड्यूल आरआरबी के नोटिफिकेशन के अनुसार, सेक्शन कंट्रोलर के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर इन तिथियों को होगा। परीक्षा की तारीखें: 11 और 12 फरवरी 2026 शिफ्ट: परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएग...