नई दिल्ली, फरवरी 26 -- RRB Section Controller Answer Key OUT : आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के साथ साथ क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी आई है ताकि परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो 5 फरवरी 2026 तक इसे ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकते हैं। प्रति आपत्ति के लिए 50 रुपये (प्लेस बैंक चार्ज) का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो 50 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। RRB Section Controller Answer Key Link सीबीटी म...