नई दिल्ली, जून 28 -- RRB NTPC UG Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यदि आपको उन सवालों और उनके जवाब में किसी तरह की कोई आपत्ति है तो आप इन सवालों को चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया बनाई गई, जिन्हें के बारे में जानना जरूरी है।परीक्षा कब और कैसे हुई? रेलवे बोर्ड की तरफ से शनिवार को इस अहम जानकारी का ऐलान किया गया। जिन भी युवाओं ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1) दिया था, वो अब बड़ी आसानी से अपने जोन की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया CEN 07/2025 के नियमों के तहत की जा रही ...