नई दिल्ली, जून 12 -- RRB NTPC Graduate Level 2025 CBT 1 Cut Off : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा (CEN 06/2025 ) के सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आरआरबी ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। रिजल्ट 11 जून को कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स के साथ जारी किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज़ (NTPC) ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के तहत 5810 खाली पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 पास कर लिया है, वे अब सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। रिजल्ट PDF फ़ॉर्मेट में जारी किया गया है और इसमें सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्...