नई दिल्ली, अगस्त 27 -- RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2026 Download Link: रेलवे में ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 06/2025 के तहत आयोजित नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा का रिजल्ट और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 को आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में शामिल हुए थे, वे अब अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2026 Direct Link5,810 पदों पर होनी है बहाली इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में स्नातक स्तर के कुल 5,810 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें विभिन्न पद शामिल ...