नई दिल्ली, मार्च 11 -- RRB NTPC Admit Card : रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। परीक्षार्थी अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले एग्जाम सिटी जारी की जा चुकी है। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल भर्ती (विज्ञप्ति 06/2025) के लिए परीक्षा (सीबीटी-1) 16 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड चार चार दिन पहले जारी होने हैं। इस लिहाज से जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 16 मार्च को है, उनके एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी होने के पूरे आसार हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए स्टेशन मास्टर और गुड्स गार्ड जैसे कुल 5810 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के आवेदन बीते वर्ष अक्टूबर नवंबर माह में लिए थे।आधार को लेकर अहम...