वरीय संवाददाता, जुलाई 3 -- RRB JE Vcancy 2026 : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों को मंजूरी दे दी है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को स्वीकृत रिक्तियों की जानकारी भेज दी गई है। रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए के कुल 4098 पदों (35 कैटेगरी में ) पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी https://www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। डिप्लोमा धारियों के साथ बीटेक वाले भी इस भर्ती में बैठ सकेंगे।रेलवे ...