नई दिल्ली, अगस्त 14 -- RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती के आवेदन आज 14 अगस्त 2026 से नई वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर शुरू हो गए हैं। जूनियर इंजीनियर और डिपो मैटिरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) के पदों पर भर्ती के लिए 13 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। आवेदन सुधार की विंडो 16 सितंबर से (250/- संशोधन शुल्क के साथ) 25 सितंबर के बीच खुलेगी। उम्मीदवार केवल किसी एक आरआरबी को चुनकर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक आरआरबी में आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।शैक्षणिक योग्यता - जेई - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइं...