नई दिल्ली, फरवरी 10 -- RRB JE Exam Date 2026 Revised: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) के पदों के लिए होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। नए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब यह परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले के शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा की आखिरी तारीख 3 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब संशोधित कर 25 फरवरी कर दिया गया है। यह भर्ती अभियान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में कुल 2,588 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।शिफ्ट और समय रेलवे बोर्ड इस परीक्षा को प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित करेगा। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट (1.5 घंटा) होगी। शिफ्ट समय इस प्रकार है: शिफ्ट 1: परीक्षा 9:00 AM स...