नई दिल्ली, जुलाई 1 -- RRB Group D Result 2026 Sarkari Result, Cut Off : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की राह देख रहे अभ्यर्थी अपने रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। स्कोर कार्ड और पीईटी क्वालिफाइंग स्टेटस आज शाम 6 बजे जारी होगा। लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने 32,438 वैकेंसी के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी। अब सीबीटी में पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 23 जून तक का समय दिया था। मेरिट बनते ही नतीजे आ गए हैं। कुछ दिन पहले रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रि...