नई दिल्ली, जुलाई 1 -- RRB Group D Result Download Pdf : रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के 1.08 करोड़ अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। ग्रुप डी सीबीटी 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए थे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कैटेगरीवाइज कुल रिक्तियों के तीन गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थी अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। अगले चरण पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के रोल नंबर की पीडीएफ जारी की गई है। स्कोरकार्ड आज शाम 6 बजे तक जारी कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर दिए गए लिंक पर लॉग इन करके अपना पर्सेंटाइल स्कोर और नॉर्मला...