नई दिल्ली, जून 30 -- RRB Group D Result 2026 Sarkari Result : रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2024 की घोषणा आज हो सकती है। कुछ दिन पहले रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रिजल्ट इसी माह जून में जारी होगा। आज जून माह की अंतिम तिथि है, ऐसे में लाखों उम्मीदवारों को आज परिणाम जारी होने की उम्मीद है। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की राह देख रहे अभ्यर्थी अपने रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे और स्कोर कार्ड चेक कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 23 जून तक का समय दिया था। मेरिट बनते ही नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं। इसके जरिए रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से इस भर्ती के अभ्यर्थी परि...