नई दिल्ली, जून 3 -- RRB Group D Result kab aayega : रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का रिजल्ट इसी माह जून में जारी होगा। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को यह बयान जारी किया है। इसके जरिए रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से इस भर्ती के अभ्यर्थी परिणाम जारी करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे। वे एक्स पर अपने ट्वीट में लगातार रेल मंत्री, रेलवे, रेल मंत्रालय को टैग कर रहे थे। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर एक केस तेलंगाना हाईकोर्ट में लंबित है। तेलंगाना हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के फैसले का इंतजार कर रहा है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि रिजल्ट जून 2026 में जारी हो सकता है। यह भी कहा गया कि ग्रुप डी भर्ती का परिणाम एक्ट अ...