नई दिल्ली, जून 23 -- RRB Group D Result 2026 Sarkari Result : आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट 2024 बहुत जल्द घोषित होने वाला है। रिजल्ट 23 जून 2026 के बाद कभी भी घोषित हो सकता है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में लेने वाले उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अपने अंक और डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कहा है जिन्होंने रिजल्ट अवेटेड होने के चलते आवेदन के दौरान अपने मार्क्स नहीं भरे थे। आरआरबी ने मार्क्स और डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने की मॉडिफिकेशन विंडो 23 जून 2026 तक खोली हुई है। यानी आज डिटेल्स अपडेट करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद रेलवे ग्रुप डी भर्ती सीबीटी का रिजल्ट जारी हो सकेगा। आज के बाद से परिणाम का काउंटडाउन शरू हो जाएगा। रेलवे पहले ही कह चुका है कि नतीजे जून में घोषित होंगे। एक करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों को इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। ...