RRB Group D PET : 32000 रेलवे ग्रुप डी भर्ती के फिजिकल टेस्ट में 40 फीसदी फेल, दौड़ में फूला दम
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 1 -- RRB Group D PET : रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से डीएसए ग्राउंड में आयोजित ग्रुप-डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में पांच दिनों के दौरान 2814 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 1693 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा कर अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए। यानी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में करीब 60.16 प्रतिशत ने पीईटी पास की, जबकि 39.84 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके। इस भर्ती से रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पद भरे जाएंगे। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, 25 से 28 जुलाई तक कुल 3733 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 2564 ही परीक्षा देने पहुंचे। इनमें 1521 अभ्यर्थी सफल हुए थे। पांचवें दिन 31 जुलाई को 250 अभ्यर्थियों ने पीईटी में भाग लिया, जिनमें 172 सफल रहे। इसके साथ ही पांच दिनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.