वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 28 -- RRB Group D PET : उत्तर मध्य रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से डीएसए ग्राउंड में आयोजित ग्रुप-डी पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में सोमवार को सबसे अधिक अभ्यर्थी 1000 मीटर की दौड़ में बाहर हुए। दोपहर तक उमस बढ़ने से कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। दौड़ पूरी करने के बाद कई अभ्यर्थी थककर मैदान पर ही लेट गए। इसके विपरीत 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर चलने की परीक्षा अधिकांश अभ्यर्थियों ने आसानी से पूरी कर ली थी। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सोमवार को परीक्षा के लिए 1,261 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 872 उपस्थित हुए। इनमें 500 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 372 अभ्यर्थी असफल घोषित किए गए। परीक्षा में असफल होने वालों में अधिकतर अभ्यर्थी निर्धारित समय में 1000 मीटर की दौड़ पूरी नहीं कर सके। मंगलवार क...