RRB Group D PET: 35 किलो का बोझ, 1000 मीटर की दौड़... युवाओं ने दिखाई ताकत, कितने हुए सफल
प्रयागराज, जुलाई 26 -- रविवार को प्रयागराज का डीएसए ग्राउंड में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन ग्राउंड पर सुबह से लेकर शाम तक भारी गहमागहमी देखने को मिली। इस परीक्षा के दौरान दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने भारतीय रेलवे में अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।सुबह 11 से शाम 6 बजे तक ग्राउंड पर जमी रही रंगत रविवार को परीक्षा की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जो शाम छह बजे तक लगातार चलती रही। ग्राउंड में प्रवेश करने से पहले अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक और कागजातों की जांच की गई। इसके बाद बारी आई असली परीक्षा की। कड़े अनुशासन और कड़ी निगरानी के बीच एक-एक करके ग्रुप बनाकर अभ्यर्थियों को मैदान में उतारा गया। पूरे दिन ग्राउंड पर सीटी की आवाजें, भागते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.