नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 के आयोजन के बीच नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती निकलने का नोटिस तेजी से वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस के मुताबिक रेलवे में ग्रुप डी (लेवल-1) के 62,460 पदों पर भर्ती निकलेगी। इस नोटिस में लेवल 1 पद के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड, आयु सीमा (18-33 वर्ष) और कुल वैकेंसी की जानकारी दी गई है। कुल वैकेंसी 62460 बताई गई है। लेकिन सच यह है कि अभी रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई नोटिस आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। किसी भी आरआरबी की वेबसाइट पर इस तरह का नोटिस जारी नहीं किया गया है। हालांकि सभी अभ्यर्थियों को नई रेलवे ग्रुप डी भर्ती निकलने का इंतजार है। वर्तमान में 32000 पदों के लिए परीक्षा ली जा रही है। वर्ष 2025 की एनटीपीसी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की...