नई दिल्ली, जुलाई 24 -- RRB Group D Recruitment 2025 Exam City Link: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी डिटेल्स आज जारी हो सकती है। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा से रेलवे में ग्रुप डी के 22195 पदों की भर्ती होगी। परीक्षा 3 से 21 अगस्त तक होगी। एग्जाम शुरू होने से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी डिटेल्स इंटीमेशन स्लिप जारी होनी है यानी आज इसके जारी होने के पूरे आसार हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी होंगे।RRB Group D 2025 Exam City : कैसे चेक करें रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी - एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। - वेबसाइट के होमपेज पर Railway RRB Group D Exam City Details 2026 लिंक पर क...