नई दिल्ली, अगस्त 5 -- RRB GROUP D Exam 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को एनसीआर के आठ शहरों के 28 केंद्रों पर कुल 29,535 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 15,810 ने उपस्थिति दर्ज कराई। कुल उपस्थिति करीब 53.53 प्रतिशत रही। प्रयागराज में 10 परीक्षा केंद्रों में तीनों पालियों में कुल 8,154 अभ्यर्थी निर्धारित थे, जबकि 4,886 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में 1,611, दूसरी में 1,612 और तीसरी पाली में 1,663 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आंकड़ों के अनुसार, आगरा में सात केंद्रों पर 7,290 निर्धारित अभ्यर्थियों में से 3,407, कानपुर में चार केंद्रों पर 6,030 में से 3,133 तथा अलीगढ़, देहरादून, झांसी, मुरादाबाद और रुड़की में भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।दूसरे दिन क्या क्या...