हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 28 -- यूपी में प्रयागराज के हनुमानगंज में सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान तलाशी में पकड़े जाने पर एक अभ्यर्थी ने सबूत मिटाने के इरादे से संदिग्ध पर्ची निगल ली। वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया है। अंदावा स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महिला महाविद्यालय परिसर के आई-टेक ज़ोन परीक्षा केंद्र पर 25 अगस्त को आरआरबी लेवल-1 परीक्षा ( ग्रुप डी ) की तृतीय पाली आयोजित थी। निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। अभ्यर्थी अंकित सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह, निवासी चिरला मुजफ्फा, बमरौली जैसे ही केंद्र में प्रवेश करने लगा, सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से कागज की...