नई दिल्ली, जुलाई 2 -- RRB Group D Cut Off Zone Wise : रेलवे भर्ती बोर्ड ने 32000 आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए हुई सीबीटी बेस्ड लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल वैकेंसी के करीब तीन गुना अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आरआरबी जोनवाइज रिजल्ट, जोनवाइज कटऑफ और सभी अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है जिसे अभ्यर्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर चेकर सकते हैं। विश्लेषण से पता चलता है कि रेलवे ग्रुप डी कटऑफ हाई गई है। ईडब्ल्यूएस से कहीं ज्यादा ओबीसी वर्ग की कटऑफ रही है। कई आरआरबी में ओबीसी की कटऑफ जनरल कैटेगरी से मामूली सी कम रही है। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के 1.08 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सीबीटी 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए थे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)...