नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- RRB ALP CBAT Result 2025 , Cut Off : रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के सीबैट (सीबीएट) राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। चयनितों के रोल नंबर के साथ साथ कटऑफ भी जारी हुई है। कुछ आरआरबी की कटऑफ ने काफी चौंका दिया है। आरआरबी अजमेर में ईडब्ल्यूएस वर्ग की कटऑफ जनरल, एससी, एसटी व ओबीसी से भी नीचे गई है। यहां जनरल वर्ग की 80.11157, एससी की 74.65056, एसटी की 70.35071, ओबीसी की 77.5851 और ईडब्ल्यूएस की 68.55071 गई है। वहीं काफी आरआरबी में ईडब्ल्यूएस वर्ग की कटऑफ ओबीसी से नीची गई है।आरआरबी पटना कटऑफ सामान्य वर्ग 81.58238 अनुसूचित जाति 70.78809 अनुसूचित जनजाति 65.51428 अन्य पिछड़ा वर्ग 79.55381 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 78.45143आरआ...