नई दिल्ली, मई 2 -- आईपीएल 2026 में 1 मई यानी कल राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला गया, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल कर ली। लगातार तीन मैचों से हार रही दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति में भी सुधार किया। यह भी पढ़ें- लगातार 3 हार के बाद दिल्ली को नसीब हुई जीत, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 226 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कप्तान रियान पराग ने 50 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी यह पारी बेकार च...