नई दिल्ली, मार्च 30 -- RR vs CSK Probable Playing 11: आज आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने अभियान का आगाज करेंगी। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। पांच बार की चैंपियन सीएसके दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के बगैर उतरेगी। धोनी पिंडली की चोट के कारण सीजन के शुरुआती दो हफ्ते बाहर बैठेंगे। सीएसके पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को छोड़कर नए सिरे से छाप छोड़ना चाहेगी। वहीं, आरआर भी अपने प्रदर्शन को बेहतर करना चाहेगी। राजस्थान टीम आईपीएल 2025 में नौवें स्थान पर रही थी। संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद आरआर की कमान अब रियान पराग के पास है।सैमसन और गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग? सीएसके ने सैमसन को ट्रेज के जरिए आरआस से 18 करोड़ रुपये में लिया था। ...