नई दिल्ली, मई 29 -- भारतीय स्पिन दिग्गज अनिल कुंबले ने 15 वर्ष के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतरता की जमकर तारीफ की है। जिओ हॉटस्टार के 'गेम प्लान' में जिओस्टार एक्सपर्ट कुंबले ने कहा कि केवल छक्कों की ताकत नहीं, बल्कि प्रदर्शन में निरंतरता ही इस युवा खिलाड़ी को खास बनाती है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी बताया। कुंबले ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में भी वैसा ही करेंगे, जैसा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में किया था।'कौन जीतेगा, ये कहना मुश्किल' क्वालिफायर 2 कौन जीतेगा, इसे लेकर उन्होंने कहा, 'यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है। यह बहुत मुश्किल है क्योंकि राजस्थान ने अच्छा किया है। हालांकि इसके बाद भी शायद उन्हें कम करके आंका जा रहा है। मैं समझता हूं कि ...