नई दिल्ली, मई 27 -- RPSC RAS Vacancy 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन (RPSC RAS Recruitment Notification 2026) जारी कर दिया है। कुल 607 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 607 रिक्त पदों का विवरण जारी किया गया है। इसमें राज्य सेवाओं के 192 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। चूंकि आरएएस भर्ती इससे पहले 2024 में आई थी इसलिए इसमें एक साल की अतिरिक्त छूट दी गई है।योग्यता- स्नातक की डिग्रीइन पदों का सेवा-वार प्रमुख विवरण इस प्रकार है: प्रमुख र...