नई दिल्ली, मार्च 15 -- RPSC AE Mains Exam 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2024 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्मिक विभाग के लिए आयोजित होने वाली यह महत्वपूर्ण परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 1036 पदों पर योग्य इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब अपने आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एसएसओ (SSO) पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।19 मार्च को जारी होंगे एडमिट कार्ड आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना एप्लीक...