नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- राजस्थान में सरकारी भर्ती प्रक्रिया की साख पर सवाल खड़ा करने वाले एक बड़े फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा हुआ है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित प्राध्यापक-हिन्दी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी हासिल करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मुख्य आरोपी ध्वज कीर्ति शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 22 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब अभ्यर्थी कमला कुमारी द्वारा प्रस्तुत एम.ए (हिन्दी) की डिग्री के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई। यह डिग्री मेवाड़ यूनिवर्सिटी, गंगरार (चित्तौड़गढ़) के नाम से जारी बताई गई थी, लेकिन आयोग द्वारा जांच मे...