जयपुर, मार्च 31 -- राजस्थान में सरकारी भर्तियों में फर्जीवाड़े और नकल माफिया पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़े डमी कैंडिडेट सुनील बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर Rs.10 हजार का इनाम घोषित था और वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी के साथ ही SOG की जांच अब एक संगठित परीक्षा माफिया नेटवर्क की परतें खोलने की ओर बढ़ गई है।एक ही परीक्षा में दो स्तर का फर्जीवाड़ा मामला राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 का है। 24 दिसंबर 2022 को आयोजित इस परीक्षा का सामान्य ज्ञान का पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 29 जनवरी 2023 को दोबारा परीक्षा कराई गई। लेकिन जांच में सामने आया कि पेप...