नई दिल्ली, जुलाई 3 -- राजस्थान में सरकारी नौकरी, खासकर अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद अहम खबर सामने आई है। वो नौजवान जो दिन-रात एक करके किताबों में सिर खपाए बैठे हैं, उनके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। दरअसल आयोग ने कुछ प्रशासनिक वजहों का हवाला देते हुए अपने 2026 के परीक्षा कैलेंडर में बड़ा फेरबदल कर दिया है। अगर आप भी राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी पढ़ाई की रणनीति में थोड़ा बदलाव करने का वक्त आ गया है। सबसे बड़ा बदलाव इसी परीक्षा की तारीख में हुआ है। आइए एक नजर डालते हैं कि कौन सा इम्तिहान अब किस दिन होगा और इसका आपकी तैयारी पर क्या असर पड़ने वाला है।RAS प्रीलिम्स अब दिसंबर में सबसे पहले बात करते हैं उस परीक्षा की जिसका...