नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- RPSC RAS Topper : अजमेर जिले के कड़ेल गांव के कुशल चौधरी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। कुशल एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कृषि कार्य करते हैं। यह कुशल का दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में उनकी आरपीएससी आरएएस 2021 में उनकी 1038वीं रैंक थी और उनका किसी भी सेवा में चयन नहीं हो सका था। उन्होंने तैयारी के लिए कभी कोचिंग नहीं की। सेल्फ स्टडी की और हमेशा ऑथेंटिक बुक्स से पढ़ाई की। खुद के नोट्स बनाएं। कुशल ने 10वीं तक की पढ़ाई कड़ेल के सरकारी स्कूल से ही की। 10वीं के बाद उनके पास गांव में ही आगे पढ़ाई जारी रखने का कोई विकल्प नहीं था, ऐसे में वह कुचामन सिटी आ गए। उन्होंने यहां के नोबल स्कूल से 11वीं व 12वीं की पढ़ाई की। उन्हें फिजिक्स और मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.