नई दिल्ली, मार्च 30 -- रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच जबर्दस्त सेल हुई है। इस दौरान कंपनी ने अपनी डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर 10.10 लाख मोटरसाइकिल सेल कीं। यह 24 पर्सेंट का ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी की डोमेस्टिक सेल 9.03 लाख यूनिट और एक्सपोर्ट सेल 1.07 लाख यूनिट रही। रॉयल एनफील्ड को फाइनेंशियल ईयर 2026 में इंडियन मार्केट में 11 लाख यूनिट की रिकॉर्ड डिलिवरी और 1.25 लाख यूनिट के एक्सपोर्ट के साथ एंड होने की उम्मीद है। आइए डीटेल में जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड के कौन से मॉडल्स का परफॉर्मेंस कैसा रहा।चार मॉडलों की 92 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी की बाजार में मजबूत पकड़ की वजह इसके 350cc वाले मॉडल हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच कंपनी की 10.07 ला...