Roorki News: 80 किलो गुलाब जामुन नष्ट किया
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने ढंडेरा और मंगलौर स्थित मिठाई निर्माण इकाइयों एवं दुकानों का निरीक्षण किया। मंगलौर में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखी करीब 80 किलो खुली गुलाब जामुन मिठाई को मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया। वहीं, खाद्य लाइसेंस के बिना कारोबार करने पर ढंडेरा स्थित दो मिठाई दुकानों को नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान मिठाइयों के पांच नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य विभाग की कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मिठाइयों के छह नमूने लिए, 15 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.