रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: पिछले कई महीने से खाद के लिए भटक रहे क्षेत्र के 50 हजार से अधिक किसानों को जल्द राहत मिलने वाली है। लक्सर गन्ना विकास समिति पर मंगलवार से यूरिया खाद पहुंचनी शुरू हो गई है। जिसका आगामी एक-दो दिन के भीतर वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी। लक्सर गन्ना विकास समिति से लक्सर तहसील क्षेत्र के 50 हजार से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। जिनको समिति द्वारा खाद, बीज, कीटनाशक व कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं और समिति के माध्यम से ही किसान शुगर मिल को अपना गन्ना बेचते हैं। जब शुगर मिल किसानों का भुगतान गन्ना समिति को भेजती हैं तो तब गन्ना समिति अपना पैसा काट लेती है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: सर्वर ठप होने से नहीं हो सका खाद का वितरण समिति में पिछले दिनों खाद के दो बड़े घोटाले सामने आए थे। जिसके बाद ...