रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। सहकारी संघ झबरेड़ा के बोर्ड पर वर्षों से दर्ज गलत पते को आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया है। नए बोर्ड के गठन के बाद बोर्ड पर झबरेड़ा, जनपद सहारनपुर की जगह सही नाम-पता लिखवाया गया है। हरिद्वार जिला बनने और उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद भी बोर्ड पर पुराना पता दर्ज था। हरिद्वार जिला वर्ष 1988 में अस्तित्व में आया था, जबकि वर्ष 2000 में उत्तराखंड अलग राज्य बना। इसके बावजूद सहकारी संघ के बोर्ड पर सहारनपुर का नाम दर्ज रहा। करीब 38 वर्षों तक जिले का नाम और 26 वर्षों तक राज्य बदलने के बाद भी बोर्ड पर पुराने पते का लिखा रहना व्यवस्था की अनदेखी को उजागर करता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...