रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 26 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी विभिन्न समस्याओं औको लेकर शासन को अवगत करा रही हैं। इस संबंध में कई बार मांग पत्र भी दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि दो मई 2026 को मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया था। उस समय वार्ता के दौरान मानदेय वृद्धि के संबंध में एक माह के भीतर निर्णय लेने की बात कही गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...