रुडकी, सितम्बर 28 -- Roorki News: रुड़की। त्यागी कल्याण एवं विकास समिति की बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह बीएसएम इंटर कॉलेज में अपराह्न चार बजे से होगा। कार्यक्रम में कल्कि धाम आश्रम, संभल के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, संरक्षक जेडी त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, नवीन त्यागी, अरुण त्यागी, ब्रिजेश त्यागी फौजी, नंदकिशोर त्यागी, विकास त्यागी, शिव कुमार त्यागी, अनुराग त्यागी, संदीप त्यागी, पी त्यागी, आदेश त्यागी, नरोत्तम त्यागी, राहुल त्यागी, सुबोध त्यागी, मोहित त्यागी और गौरव त्यागी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...