रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: सुल्तानपुर, संवाददाता। सुल्तानपुर से इस्माईलपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले दो दशक से बदहाली का शिकार है। दस से अधिक गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी के साथ-साथ हादसों का सामना भी करना पड़ रहा है। राज्य सरकार भले ही प्रदेशभर में गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इस मार्ग से इस्माईलपुर के अलावा झीवेरहेड़ी, पचेवली, ओसपुर, पुरवाला, दरगाहपुर, प्रतापपुर, भगतनपुर, ब्रह्मपुर, खानपुर, निरंजनपुर और बहालपुरी गांवों के हजारों लोग आवागमन करते हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...